‘वॉर’ ने पांचवें दिन एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

‘वॉर’ फिल्म ने पांचवें दिन एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। बॉलीवुड सितारा ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म के कलेक्शन में शनिवार को 30 फीसदी का उछाल देखा गया। इस फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि जल्द ही यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

design 1

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘वॉर’ फिल्म साल 2019 की रविवार के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ‘वॉर’ फिल्म ने रविवार को 35.5 से 36 करोड़ का कलेक्शन किया। यह कलेक्शन शनिवार के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा है। इस तरह से ‘वॉर’ फिल्म पांच दिन में 158 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।’

add

‘वॉर’ फिल्म अब तक 17 रिकॉर्ड बना चुकी है। रविवार के कलेक्शन के साथ इस फिल्म के रिकॉर्ड की कुल संख्या 18 हो चुकी है। इन रिकॉर्ड्स में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, ऋतिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, टाइगर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग, बतौर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, छुट्टी पर सबसे बड़ी ओपनिंग, यशराज बैनर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, बिना सीक्वल वाली फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग, गांधी जयंती पर रिलीज हुई सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, साल 2019 की तीसरे दिन की हाईएस्ट ग्रासिंग फिल्म रही।

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading