सोशल मीडिया पर गाना गाती हुई एक और महिला का वीडियो आया सामने

पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर ‘एक प्यार का नगमा’ गाना गाकर वायरल हुईं रानू मंडल के बाद सोशल मीडिया पर गाना गाती हुई और एक महिला का वीडियो सामने आया, जिसे लोग रानू मंडल की बहन बता रहे हैं।

design 1

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लड़की का नाम फरमानी नाज है। कई लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि ये महिला रानू मंडल की रिश्ते में बहन लगती है। नाज पुराने गीतों को गाती हैं और उनकी आवाज सीधे दिल में उतरती है। गांव में रहने वाली फरमानी घर का खाना भी पकाती है और बर्तन भी मांजती हैं

add

फरमानी के गान के बारे में जब आशू बच्चन नाम के एक आर्टिस्ट को पता चला तो वह फरमानी को सुनने उनके गांव चले गए। आशू बच्चन का अपना एक यूट्यूब चैनल है जिस पर वह अपने गीतों को अपलोड करते हैं। उन्होंने फरमानी के भी इन गानों को अपने यूट्यूब चैनल पर डालना शुरू कर दिया। फरमानी के वायरल हो रहे इन गानों को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading