#SUPAUL #BIHAR #INDIA : सुपौल सदर थाना क्षेत्र के चकला निर्मली वार्ड 7 में मंगलवार की सुबह असम राइफल्स के रामू प्रसाद मंडल के बंद घर का ताला तो’ड़कर चो’रों ने नगदी, जेवरात समेत 6 लाख से अधिक की संपत्ति चु’रा ली। मंदिर से मां दुर्गा का दर्शन करने के बाद श्री मंडल का पुत्र मनीष जब घर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। इसके बाद गृहस्वामी ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा को लेकर सभी लोग बड़ाटोला स्थित अपने घर गए थे। चकला निर्मली स्थित मकान में देखरेख के लिए मनीष अकेले रह गया था। अहले सुबह लगभग 4 बजे वह रेलवे मालगोदाम स्थित माता के दरबार में माथा टेकने सभी कमरों में ताला लगाकर चला गया। वापस लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। मनीष अंदर घर में घुसा तो उसके होश उड़ गए। देखा कि घर के सभी कमरे और गोदरेज का ताला टूटा है और सभी सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने गोदरेज में रखे करीब 4 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 89 हजार नगद, लैपटॉप, कीमती कपड़े, सिलाई मशीन सहित अन्य सामान उड़ा लिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

