#DHANBAD #JHARKHAND #INDIA : बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ लंबी त’फ्तीश के बाद रविवार को कतरास थाने में दु’ष्कर्म के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई। ढुलू महतो के खिलाफ भाजपा की ही एक जिला मंत्री ने यौ’न शोष’ण के प्रयास का आरो’प लगाते हुए कतरास थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि रवींद्र पांडेय सहित तीन लोगों के खिलाफ कतरास की एक महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी थी।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने आंतरिक जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। जिला मंत्री ने विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न होने पर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 28 अगस्त को हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से शिकायत की प्रगति पूछी थी। इस मामले में 22 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। धनबाद पुलिस ने कानूनविदों से सलाह-मशविरे के बाद रविवार को ढुलू महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। साथ ही इसी तरह के आ’रोप से घिरे रवींद्र पांडेय के खिलाफ भी एफआईआर की गई। रवींद्र के खिलाफ कतरास अं’गारपथरा की एक महिला ने दु’ष्कर्म के प्रयास का आ’रोप लागया था।

भाजपा की एक जिला मंत्री ने विधायक ढुलू महतो के खिलाफ कतरास थाने में आनलाइन शि’कायत की थी। शिकायत में नेत्री का आरोप है कि 13 नवंबर 2015 को फोन करके विधायक ने उन्हें रांची चलने को कहा था, लेकिन उनके पास टाइम नहीं था, इसलिए उन्होंने मना कर दिया। एक सप्ताह बाद फिर विधायक ने उन्हें फोन कर टुंडु गेस्ट हाउस बुलाया। जब वह गेस्ट हाउस पहुंचीं तो वहां विधायक और आनंद शर्मा मौजूद थे। थोड़ी देर के बाद आनंद शर्मा वहां से चले गए। फिर विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विधायक से बच कर वह अपनी दुकान पहुंचीं। ढुलू महतो के कहने पर वहां आनंद शर्मा पहुंच गए। वह कहने लगे कि विधायक की बात मान लो, नहीं तो बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

रवींद्र ने लालच देकर गलत करना चाहा
अंगारपथरा की रहने वाली महिला ने आ’रोप में बताया था कि विधायक पर आ’रोप लगाने वाली जिला मंत्री और उनके पति हमेशा कहते थे कि गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय से उनके अच्छे संबंध हैं। कोई काम पड़ेगा तो बताना। 23 नवंबर 2018 की रात आठ बजे महिला नेत्री के पति ने सांसद से मिलाने की बात कहते हुए उन्हें मस्जिद पट्टी स्थित विनय सिंह के घर ले गए। वहां सांसद और विनय सिंह पहले से थे।

मुझे देखते ही विनय सिंह और नेत्री के पति घर से बाहर निकल गए। उन्होंने कहा कि तुम अपनी समस्या सांसद को बताओ। उन दोनों के जाने के बाद सांसद उठे और मेरा हाथ पकड़ लिया। वे मुझे अपनी ओर खींचने लगे। मुझसे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। मैं हल्ला करने लगी और मामले को पार्टी के समक्ष उठाने की बात कही तो मुझे छोड़ दिया। तभी विनय सिंह और नेत्री के पति वहां आ गए और उन्हें समझाने लगे कि सांसद की बात मान जाओ, वे तुम्हें मालामाल कर देंगे। मैंने उनकी बात नहीं मानी और वहां से भाग गई।

ढुलू महतो, विधायक, बाघमारा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी नहीं है। अगर हुई है, तो प्रशासन इसकी निष्पक्ष जांच करे, सच्चाई सामने आ जाएगी। किसी भी एजेंसी से जांच करा लें। आ’रोप निराधार निकलेगा। मनगढ़त और झूठा आ’रोप है। हमें बद’नाम करने की विरोधियों की चाल है।