#FARIDABAD : लाखों रुपयों से भरे एटीएम को उ’खाड़कर ले गये बे’खौफ ब’दमाश, ध’रपकड़ का आदेश

#FARIDABAD #HARYANA #INDIA : ब’दमाशों का एक गि’रोह बल्लभगढ़ से करीब 14 किलोमीटर दूर पृथला विधायक द्वारा गोद लिए गए फतेहपुर बिल्लौच गांव से लाखों रुपयों से भरे एटीएम को उखाड़कर चो’री कर ले गया। यह घटना सोमवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, एटीएम में करीब 20 लाख 67 हजार रुपये थे। एटीएम चोरी होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आयुक्त केके राव ने पुलिस को इस एटीएम को उखाड़ने वाले गिरोह की धरपकड़ का आदेश दिया है।

फतेहपुर बिल्लौच गांव निवासी राजू यादव नेआईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के लिए अपनी दुकान को किराए पर दिया हुआ है। इस एटीएम पर गार्ड भी नहीं रहता है। मंगलवार तड़के करीब 3:45 बजे सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि दुकान में लगे एटीएम को बदमाश चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। अपराध जांच शाखा, ऊंचा गांव और सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गईं। पुलिस कंट्रोल रूम कर्मियों द्वारा जिले की सीमाओं पर लगे नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट किया। मगर, एटीएम उखाड़ने वाले बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार दोपहर बाद बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे सदर थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राजवीर ने बताया कि यह एटीएम बल्लभगढ़-जवां सड़क किनारे दुकान के अंदर लगा हुआ था। घटनास्थल के आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। इस वजह से अभी एटीएम उखाड़ने वाले गिरोह के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। सोमवार को इस एटीएम में करीब सात-आठ लाख रुपये डाले गए थे। इससे पहले भी एटीएम में नकदी थी। बैंक के अधिकृत अधिकारी धीरेंद्र यादव ने शिकायत दी है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि एटीएम के अंदर करीब 20 लाख 67 हजार रुपये थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.