#PATNA : दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन में पहली बार निकली कोलकाता की झांकी

#PATNA #BIHAR #INDIA : राजधानी पटना में मंगलवार को मां दुर्गा की अलग अलग पंडालों में रखी गई प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। इस मौके पर पटना के कई मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ दिखी। वहीं पहली बार पटना में दुर्गा पूजा के विसर्जन में कोलकाता की झांकी निकाली गई। जिसमें कई कलाकारों की टीम ने भाग लिया।

श्री नवयुवक संघ के अध्य्क्ष गुड्डू यादव ने बताया भारत में एकता को बनाये रखने के लिए झांकी निकाली गई है। इसमें भारत के सफाई अभियान को भी दिखाया गया है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.