#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : बनारस बैंक चौक पर स्थित मनोकामना सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर से देर रात चो’रों ने दान पेटी का ताला तोड़ लगभग 30 हजार की चो’री की। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के समीप पूजा समिति के सदस्यों ने विषर्जन को चले गए, इसी का फायदा उठाकर मंगलवार की देर रात चो’रों ने मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तो’ड़कर तकरीबन 30 हजार रुपये चुरा कर ले गए, घटना का तब पता चला जब पूजा समिति के सदस्यों ने आज सुबह मंदिर सफाई के लिए अंदर घुसे तो देखे मंदिर में रखे दोनों दान पेटी का ताला टूटा हुआ है और दान पेटी में रखे तकरीबन 30 हजार रुपये गायब है।


