#PATNA : ब्राउन शूगर के पैसे नहीं देने पर नशे’ड़ियों ने युवक की ईंट-प’त्थर से कूं’चकर की ह’त्या

#PATNA #BIHAR #INDIA : ब्राउन शूगर के पैसे नहीं देने पर नशे’ड़ियों ने एक युवक कुमार राहुल (मुरादपुर, दुरुखी गली, 26) की ईंट-पत्थर से कूंचकर ह’त्या कर दी। ह’त्यारों ने राहुल के सिर को कु’चल डाला जिससे मौके पर ही उसने द’म तो’ड़ दिया।

घटना सोमवार की देर रात दो बजे पीएमसीएच स्थित राजेंद्र सर्जिकल ब्लॉक के पीछे के इलाके में हुई। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आ’रोपितों रमेश कुमार, नीरज कुमार और सन्नी कुमार को गि’रफ्तार कर लिया। सभी पीएमसीएच के आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने उन पत्थरों को भी जब्त किया है जिनसे प्रहार कर युवक की ह’त्या की गयी। दरअसल, देर रात एक युवक ब्राउन शूगर के नशे में पीएमसीएच इमरजेंसी वार्ड के बाइक स्टैंड के समीप किसी की ह’त्या करने की बात कह रहा था।

टीओपी प्रभारी अमित कुमार को जब किसी ने इस बारे में सूचना दी तो उन्होंने नीरज को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर वह अपने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक की ह’त्या हो जाने की बात कहने लगा। पुलिस ने जब राजेंद्र सर्जिकल वार्ड के पीछे जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ युवक की लाश पड़ी मिली। फौरन टीओपी प्रभारी ने नीरज से पूछताछ की तो उसने रमेश और सन्नी के नामों का खुलासा कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.