#PATNA : जलजमाव से ग्र’सित लोगों ने बाईपास मुख्यमार्ग को जाम करके जताया अपना वि’रोध

#PATNA #BIHAR #INDIA : राजधानी पटना में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब भी कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।जलजमाव से ग्रसित लोगों ने बाईपास मुख्यमार्ग के खेमनीचक में सड़क को जाम करके अपना विरोध जताया है जिसके कारण सड़क पर गाड़ियों की लम्बी लाईन लग गई।

साथ ही यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर रामकृष्णा नगर थाना पहुंचकर लोगों को समझा कर यातायात को सुगम बनाया। हालांकि इस दौरान कई लोगों को ऑफीस पहुंचने में काफी देरी हुई, जबकी कई आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हुई। आ’क्रोशितों ने कहा कि जलजमाव के कारण दुर्गा पूजा भी ठीक से नही मना पायें। वहीं सरकार पर लापरवाही का आ’रोप लगाया लगा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.