बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म मरजावां की रिलीजिंग डेट में बदलाव कर दिया गया है।

भूषण कुमार निर्मित यह फिल्म पहले जहां 8 नवंबर को रिलीज हो रही थी, वहीं अब यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी। इस बदलाव का कारण आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला को बताया जा रहा है।

मरजावां के निर्माता भूषण कुमार के बाला के निर्माता दिनेश विजान के साथ अच्छे संबंध हैं। दोनों कुछ प्रोजेक्ट्स का एक साथ हिस्सा भी रह चुके हैं। इसलिए भूषण कुमार और दिनेश विजान चाहते हैं कि मरजावां और बाला दोनों को ही दर्शकों का प्यार मिले। इस वजह से मरजावां की रिलीजिंग डेट को एक हफ्ते आगे खिसका दिया गया है।
