गूगल ने सभी स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला लिया है। फरवरी 2020 से लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, कंपनी 31 जनवरी 2020 से एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम को देना डिवाइसेज में देना बंद कर देगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को अपने गैजेट में सेवाओं को जोड़ने के लिए गूगल की अनुमति लेनी होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो गूगल ने एंड्रॉयड पाने की पॉलिसी में कुछ बदलाव किए हैं। 3 सितंबर के बाद ही यूजर्स को एंड्रॉयड 9.0 पाई और एंड्रॉयड 10 में पेरेंट कंट्रोल और डिजिटल वेलबींग मिलेगा।