Nokia 6.2 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च

नोकिया ने शुक्रवार को Nokia 6.2 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने इस फोन को आईएफए टेक इवेंट के दौरान बरलिन में पेश किया था। ग्राहकों को नोकिया 6.2 में वॉटरड्रॉप स्टाइल, एचडी डिस्प्ले और बड़ी बैटरी मिलेगी। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यह फोन सिरेमिक ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

ग्राहक इस फोन को 15,999 रुपये की कीमत में ई-कॉमर्स साइट अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे।

design 1

ग्राहकों को इस फोन में डुअल नैनो सिम और एंड्रॉयड 9 पाई का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही ग्राहकों को 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिला है, जो एचडीआर10 से लैस है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 दिया है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 एसओसी मौजूद है।

add

कैमरा की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। वहीं, ग्राहक 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।
addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading