#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : आज से शुरू हुये जिला क्रिकेट लीग के ‘सी’ डिवीजन के उद्धाटन मैच मे आई ऐकडमी ने इंडियन किकेट एकेडमी ठंडर को चार विकेटों से हराया ।टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन किकेट एकेडमी ठंडर ने सभी विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना पाई । इंडियन किकेट एकेडमी ठंडर के तरफ से कुंदन ने 33 रन बनाए ।आई ऐकडमी के तरफ से गेंदबाजी करते युवराज ने 3 विकेट एवम् फजल 2 आर्यन झा ने 2 विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करते हुए आई ऐकडमी ने छ:विकेट खोकर ही लक्ष्य को 21.3 ओवर मे पा लिया आई ऐकडमी के तरफ से ज़ीशान अहमद ने नाबाद 25 रन एवम् युवराज ने 13 रन बनाए ।ठंडर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 2 विकेट एवम् रवि, प्रियांशु ने एक एक विकेट लिए ।आई ऐकडमी के युवराज को मैन ऑफ दि मैच दिया गया।



