भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने दिग्गज महिला फुटबॉल कोच स्वीडन के थामस डेनरबाई को अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम का कोच बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने इस प्रस्ताव को खेल मंत्रालय को भेज दिया है। अब उनकी नियुक्ति पर अंतिम मुहर मंत्रालय को लगानी है।

भारत में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल की तैयारियों के लिए डेनरबाई का नाम प्रस्तावित किया गया है। मंत्रालय की ओर से 17 अक्तूबर को उनका इंटरव्यू लिया जाएगा। उनका वेतन 16 हजार अमेरिकी डॉलर प्रति माह निर्धारित किया गया है।