#DIWALI 2019 : दिवाली पर घर-घर होता है भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का आगमन..

दिपावली के दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का आगमन होता है, इस बात को आपने भी सुना होगा, इसलिए दिवाली के आने से पहले ही घरों में साफ-सफाई का काम शुरु हो जाता है जिससे माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां हमेशा के लिए घर में वास करें। ऐसे में आज हम दिवाली पर घर को सजाने के तरीके (Home Decoration Tips)बता रहे हैं।दिवाली डेकोरेशन की शुरुआत मुख्य द्वार से की जाती है, जिसमें ऊपर फूलों और आम, अशोक के पत्तो से बनी तोरण को लगाया जाता है।

आप इसके अलावा बाजार में बनी फैंसी यानि पेपर, फैब्रिक, बीट्स, घंटी और शंख,कौड़ी से बने तोरण को भी मेन गेट पर लगा सकते हैं। दिवाली डेकोरेशन में दूसरे नंबर पर आती है रंगोली। रंगोली को घर के मुख्य द्वार के सामने, मंदिर में बनाना बेहद शुभ माना जाता है। आप रंगोली को रंगों, फूलों, स्पार्कल, ग्लिटर या फिर बाजार में उपलब्ध रंगोली स्टीकर का भी उपयोग कर सकते हैं।दिवाली यानि प्रकाश का त्योहार, दिवाली के आने से पहले ही चारों और रंग-बिरंगी लाइटें जगमगाने लगती हैं। ऐसे में आप भी अपने घर में कलरफुल लाइटिंग करें। आप घर के बाहर अलग रंग की लाइटिंग करें, जबकि घर के अंदर अन्य रंगों का इस्तेमाल करना अच्छा लगेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading