#PATNA #BIHAR #INDIA : राज्यसभा के मनोनीत सदस्य व दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र के प्राध्यापक बिहार के बेगूसराय निवासी डा. राकेश कुमार सिन्हा ने अपने एक माह के वेतन का एक लाख रुपये का चेक बिहार के बा’ढ़ पी’ड़ितों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सौंपा। इस मौके पर उनके साथ दीघा के भाजपा विधायक डा. संजीव चैरसिया भी मौजूद थे।


