#PATNA : उपचुनाव में सभी सीटों पर होगी एनडीए की जीत- उपमुख्यमंत्री

#PATNA #BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 15, 16 व 17 अक्तूबर को उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशियो के पक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो व चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री मोदी ने कहा कि उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए के सभी घटक दल पूरी तरह से एकजुट हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जी जान लगा कर सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।

उपमुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को बेलहर और नाथनगर व 16 को सिमरी बख्तियारपुर में चुनावी सभा, रोड शो, कार्यकर्ताओं की बैठक व जनसम्पर्क आदि करेंगे। 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त रूप से दरौंदा, किशनगंज विधानसभा व समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल और एनडीए के अन्य नेता सभी छह क्षेत्रों का दौरा व एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। डा. जायसवाल अब तक समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ ही सिमरी बख्तियारपुर, किशनगंज व दरौंदा विधानसभा क्षेत्रों को दौरा कर पार्टी नेताओं व एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। अगले तीन दिन में बेलहर व नाथनगर विधान सभा क्षेत्रों में उनका दौरा होगा। भाजपा, जदयू और लोजपा के सभी मंत्री, विधायक व पदाधिकारी एक दूसरे के चुनाव क्षेत्रों का सघन दौरा कर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे हुए हैं।

उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत तय है। बिहार की जनता पूरी तरह से एनडीए और सरकार के विकास कार्यों के साथ है। जनता विपक्ष के किसी बहकावे में आकर भ्रमित होने वाली नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading