इन दिनों अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati 11) का सीजन 11 जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है. हॉट सीट पर बैठे इस शो के कंटेस्टेंट्स और उनसे पूछे जाने वाले सवाल… देखने वाला हर दर्शक सोचता है कि काश वो इन सवालों का जवाब दे पाता और करोड़ों जीत पाता. तो अब आपका ये ड्रीम रिएलिटी में बदल सकता है. केबीसी 11 (KBC 11) में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब अब आप घर बैठे भी दे सकते हैं और तो और आप करोड़ों रुपए भी जीत सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे ये कैसे होगा? हम आपको बेहद आसान तरीका बता रहे हैं.दरअसल, दर्शकों के लिए केबेसी 11 के मेकर्स ने बेहद शानदार तरकीब निकाली है.
जिसके जरिए आप बिना हॉट सीट पर बैठे न सिर्फ केबीसी के सवालों के जवाब दे सकते हैं बल्कि करोड़ों जीत भी सकते हैं. इसलिए आपको अपने मोबाइल पर SonyLiv ऐप डाउनलोड करना होगा. इस ऐप पर आप KBC Play Along के जरिए आप केबीसी में पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देकर कैश प्राइज जीत सकते हैं. यही नहीं इसके जरिए हॉट सीट पर भी अमिताभ बच्चन के साथ खेलने का मौका मिल सकता है.इस पर आपको 7 करोड़ का सवाल भी मिलेगा. अगर आपको 7 करोड़ के सवाल का जवाब पता होगा तो हो सकता है कि आप KBC Play Along जीत जाएं और टॉप 10 विनर्स की लिस्ट में आप का भी नाम आ जाए. ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट जीतने वालों में से 10 लकी विनर हर रोज घोषित किया जाता है.
केबीसी 11 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गेम के जरिए हर रोज 10 हजार तक कैश प्राइज जीत रहे हैं. अब तक कैश प्राइज जीतने वालों की संख्या 60 हजार हो गई है. हालांकि इस ईनाम तक पहुंचने के लिए कुछ नियमों को मानना भी जरूरी है.बात करें केबीसी 11 की तो हाल ही में महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली बबीता देशताड़े गुरुवार के एपिसोड में एक करोड़ रुपये जीतने में सफल हो गईं.
उन्होंने एक्सपर्ट की राय लाइफलाइन का इस्तेमाल कर के एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दे दिया. लेकिन सात करोड़ के सवाल में वो फं’स गईं और गेम क्विट कर दिया. वहीं आने वाले एपिसोड में राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली रूमा देवी हॉट सीट पर बैठी दिखाई देंगी. वो महिला सशक्तिकरण की मिसाल के तौर पर पहचानी जाती हैं.



