सीवान जिले में गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेकपोस्ट के पास शनिवार की सुबह पुलिस ने आलू के बोरे में लदे श’राब को बरा’मद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से बिहार की तरफ श’राब से लदा ट्रक जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ट्रकों की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हरियाणा से सीवान मंडी आ रहे ट्रक में आलू लदा हुआ था। जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके अंदर 246 पेटी श’राब ज’ब्त की गयी। पुलिस का कहना है इसकी कीमत करीब चालीस लाख रुपये है। पुलिस ने मौके से ट्रक ड्राइवर प्रवीण और खलासी मुनेश को गि’रफ्तार कर जेल भेज दिया है।सीवान नगर थाना पुलिस ने शनिवार को सोनार टोली में गुप्त सूचना के आधार पर एक कारोबारी को पच्चीस बोतल अंग्रेजी श’राब के साथ गिर’फ्तार कर जे’ल भेज दिया है।
पकड़े गए कारोबारी की पहचान स्थानीय थाने के सोनारटोली निवासी वैद्यनाथ गुप्ता का पुत्र मनोज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भरौली गांव से शनिवार की सुबह 13 बोतल श’राब के साथ एक कारोबारी को गिर’फ्तार कर जेल भेज दिया है। गिर’फ्तार श’राब कारोबारी भरौली गांव निवासी जितेंद्र कुमार राम है। दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव से शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक जलालपुर निवासी अभय सिंह है। करीब एक माह पूर्व जलालपुर गांव से दरौंदा पुलिस ने छापेमा’री कर अंग्रेजी श’राब ब’रामद किया था। इस मा’मले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया था।




Like this:
Like Loading...