कुशीनगर जिले के ख’ड्डा के एसडीएम रहे दिनेश कुमार ने शुक्रवार को आधी रात को नगर के गायत्री मंदिर में अपने महिला मित्र से शादी रचाई। यह वही महिला मित्र है जिसने उन पर यौ’न शो’षण का आ’रोप लगाते हुए जिलाधिकारी डाॅ.अनिल कुमार सिंह से शि’कायत की थी। मा’मला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में ह’ड़कंप म’च गया। दिन भर गु’पचुप चली प्रशासनिक क’वायद के बाद आधी रात को एसडीएम शादी के लिए तैयार हुए। गांव बरईपुर थाना अहिरौला जिला आजमगढ़ निवासी 35 वर्षीय महिला शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम को शिकायती पत्र देकर एसडीएम दिनेश कुमार पर शादी का झां’सा देकर शो’षण का आ’रोप लगाया।
बताया कि बीते चार साल से एसडीएम उसका यौन शोषण कर रहे हैं। दो बार उन्होंने ग’र्भपा’त भी कराया। शादी के लिए द’बाव बनाने पर मा’र-पी’ट भी करते थे। इतना सुनते ही डीएम समेत मौजूद अधिकारी-कर्मचारी है’रान रह गए। डीएम ने इसकी जांच एडीएम विंध्यवासिनी राय को सौंप तत्काल समाधान का निर्देश दिया। दिन भर चले हाई-प्रोफाइल इस ड्रामे का अंत तब हुआ जब महिला मित्र के आरो’पों का एसडीएम दिनेश कुमार कोई उचित जवाब नहीं दे सके।दिनेश कुमार का त’बादला बीते दिनों ‘हापुड़ जिले में एसडीएम पद पर हुआ था।
कुशीनगर से रिलीव होकर उन्होंने अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्य’भार भी ग्र’हण कर लिया। शुक्रवार को वे खड्डा स्थित सरकारी आवास से सामान लेने आए थे। इसकी भन’क मिलते ही रेनू कुशीनगर पहुंच गई और डीएम से उनकी शि’कायत कर दी।गायत्री मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से दिनेश कुमार व उनकी महिला मित्र की शादी के गवाह प्रशासनिक अधिकारी बने। पुजारी सुरेश मिश्र द्वारा संपन्न कराई शादी के गवाह के रूप में एसडीएम सदर रामकेश यादव व एसडीएम हाटा प्रमोद तिवारी मौजूद रहे।


