#DEHDRADUN : महाकुंभ में इस वर्ष दो लाख से अधिक खिलाड़ी शामिल

#DEHRADUN : उत्तराखंड में खेल महाकुंभ 2019 की स्पर्धाएं नवंबर में शुरू हो जाएंगी। पहली बार तलवारबाजी, तीरंदाजी और तैराकी के आयोजन भी होंगे। खेल सचिव बृजेश कुमार संत ने शुक्रवार को राज्यस्तरीय आयोजन समिति की बैठक ली। उन्होंने खेल महाकुंभ-2019 प्रदेशभर में नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोजन न्याय पंचायत स्तर से प्रारंभ होकर ब्लॉक स्तर, जिला स्तर के बाद अंत में राज्य स्तर पर होंगे।

महाकुंभ में इस वर्ष दो लाख से अधिक खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। दिव्यांगजन के खेल आयोजन केवल राज्य स्तर पर होंगे। महिला वर्ग के खेल जि ला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होंगे। ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर के खेलों में प्रत्येक खेल में प्रथम, द्वितीय, तृतीय खिलाड़ियों को पुरस्कार, टीम चैंपियनशिप में विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और ट्रॉफी दी जाएंगी। बैठक में अपर सचिव प्रताप सिंह शाह, निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. सुमन आर्य, उप निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय, उप पुलिस अधीक्षक सीडी अंथवाल, संयुक्त निदेशक खेल धमेन्द्र भट्ट आदि उपस्थित हुए।

ये खेल प्रतियोगिताएं होंगी
खेल महाकुंभ में कुल 16 खेल प्रतियोगिताएं निर्धारित हैं, जिनमें कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वालीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, टेबल-टेनिस, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबाल, बास्केटबाल, हॉकी, तैराकी, तीरंदाजी और तलवारबाजी शामिल हैं। दिव्यांगजनों के लिए राज्य स्तर पर एथलेटिक्स, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लम्बी कूद और बैडमिंटन खेलों का आयोजन होगा।


Source : ndtv

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.