#UTTRAKHAND से मानसून की विदाई, 18 प्रतिशत कम हुई बारिश

#UTTRAKHAND #INDIA : उत्तराखंड से शुक्रवार को मानसून विदा हो गया। इस बार मानसून राज्य में देरी तक रहा, लेकिन राज्यभर में सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस बार कम बारिश होने की वजह से सामान्य बारिश का आंकड़ा बदलकर 1177 एमएम हो गया था। इस मानसून सीजन में 960.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को पूरे उत्तराखंड से मानसून विदा हो गया। मानसून राज्य में देरी से आया था और इसी वजह से देरी से विदा भी हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले साल उत्तराखंड में 1194 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जो सामान्य से सिर्फ तीन फीसदी कम थी। पहाड़ के पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी आदि जिलों में कम बारिश होना प्राकृतिक स्रोतों के रिचार्ज होने के लिए ठीक नहीं है।

Source : live hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.