#LIVE : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पुणे में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया ने एक पारी और 137 रनों से जीत लिया है। भारत ने इस मैच में चौथे दिन जीत हासिल की। पुणे टेस्ट जीतते ही भारत ने इतिहास रचते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत की अपने घर में यह 11वीं टेस्ट सीरीज जीत है। भारत ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन दिया था। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 275 रनों पर सिमट गई थी। इस तरह से भारत को पहली पारी के आधार पर 326 रनों की बढ़त मिली। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया।


