कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। बीती रात कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ का बेबी शॉवर हुआ। इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गिन्नी दिसंबर में मां बनने वाली हैं। ऐसे में बेबी के आने की खुशी में कपिल ने बेबी शावर की पार्टी आयोजित की।

इस पार्टी में कपिल के शो की पूरी टीम शामिल हुईं। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पार्टी में शिरकत की। गिन्नी के बेबी शावर की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को कपिल ने तो अपने अकाउंट पर शेयर नहीं किया लेकिन भारती ने अपने इंस्टा स्टोरी पर यहां की तस्वीरें कपिल के फैंस के लिए शेयर की हैं।