#MUZAFFARPUR जिला किकेट लीग 2019-20 : दिशा क्रिकेट एकेडमी ने इंडियन स्टार को 45 रनों से हराया

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : आज खेले रामदयालू सिंह महाविद्यालय के मैदान मे सी डिवीजन जिला किकेट लीग के पांचवें मैच मे दिशा किकेट एकेडमी ने इंडियन स्टार को 45 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिशा किकेट एकेडमी की पूरी टीम 103 रनों पर ही सिमट गई ।दिशा किकेट एकेडमीके तरफ से गुड्डू ने 34 रन, एहसान ने 15 , रोहित ने 14 रन बनाए। इंडियन स्टार के तरफ से गेंदबाजी करते हुए निखिल ने 4 विकेट, एवम् गोपाल ने 2 विकेट लिए ।लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन स्टार की पूरी टीम 58 रनों पर ही सिमट गई ।इस तरह इस को दिशा किकेट एकेडमी ने 45 रनों से जीत लिया। दिशा किकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुड्डू ने 4 विकेट लिए एवम् अमन ने 3विकेट, कुंदन ने 2 विकेट लिए। दिशा किकेट एकेडमी के गुड्डू को मैन ऑफ दि मैच दिया गया। मैच के अम्पायर रवि कुमार एवम शुभम् कुमार थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading