मामी फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट और करीना कपूर साथ पहुंचे थे। इस दौरान करण जौहर ने दोनों अभिनेत्रियों से खुलकर बात की। करण ने रणबीर और आलिया की शादी को लेकर करीना से सवाल पूछा। इस पर करीना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी

लेकिन तीनों के बीच हुई ये चर्चा कंगना रनौत की बहन रंगोली को पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्वीट कर तंज कसा। रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर लिखा- ‘मामी की क्लोजिंग चर्चा ये थी कि आलिया इस वक्त की सबसे महान कलाकार है। और वो करीना जी की भाभी है और उनकी शादी में करण जी पूजा की थाल लेकर उनका स्वागत करेंगे। अच्छा है हम जैसे गवार क्या जानें आर्ट की बातें, हमें तो कुछ समझ आया ही नहीं।
इसके बाद दूसरे ट्वीट में रंगोली चदेल ने लिखा- ‘पहले अवॉर्ड शोज को और अब फिल्म फेस्टिवल्स को भी किटी पार्टी बना दिया।’