स्वर्गीय डॉक्टर अब्दुल कलाम एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति का जन्मदिन जदयू के नेताओं द्वारा पटना के लोहानीपुर स्टेट अंबेडकर कॉलोनी में मनाई गई. इस मौके पर जदयू के नेताओं द्वारा गरीब बच्चों में पाठ्य पुस्तक की सामग्री के वितरण की गई.

वही महानगर जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष कमाल परवेज ने बताया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को बच्चों से बहुत प्यार था वह जहां भी जाते थे प्रोटोकॉल तो’ड़कर बच्चों से जरूर मिलते थे इसलिए आज उनके जन्मदिन के अवसर पर गरीब बच्चों में पाठ्य पुस्तक का समान वितरण किया जा रहा है.


