
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में शहर में अतिक्र’मणमुक्त अभि’यान शुरू करने को लेकर एक बैठक की गई जिसमें अति’क्रमण के विरुद्ध प्रभावशाली अभियान शुरू करने को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई. अतिक्र’मण मुक्त अभियान का आगाज 17 अक्टूबर से होगा. उक्त अभि’यान को तीन चरणों मे अंजा’म दिया जाएगा. आज 16 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रमुख चौक चौराहो और सड़कों के किनारे माइकिंग के द्वारा लोगो को अल्टीमेटम दिया जा रहा है कि वो स्थायी या अस्थाई अतिक्रमण को 24 घंटे में स्वयं हटा लें वरना विधि सम्म’त कार्र’वाई तो होगी ही साथ हीअतिक्र’मण को हटाने का खर्च भी उन्हें ही चुकाना होगा.

उक्त बैठक में नगर आयुक्त, सिटी एसपी, एसडीओ पूर्वी, परिवहन एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अतिक्र’मण अभि’यान चलाने में कोता’ही न बरतें. बैठक में यह बात उभर कर सामने आई कि शहर में अतिक्र’मण जा’म का एक महत्वपूर्ण कारण है और यह “जाम” शहर के नागरिक/आम -आवम के लिए परेशा’नियों का सब’ब है, जो रोजमर्रा की जिंदगी में जा’म की समस्या से रूबरू होते हैं.

ऐसे हाला’त में शहर को अतिक्र’मण से मुक्त करना प्रशासनिक प्राथमिकताओं में से एक है. इस बाबत निर्णय लिया गया कि तीन चरणों मे अतिक्र’मण हटाओ अभि’यान को अंजा’म दिया जायेगा. प्रथम चरण में इमली चट्टी से डीएम आवास होते हुए सरैयागंज चौक (जिसकी शुरुआत कल 17 अक्टूबर से होगी). दूसरे चरण में सरैयागंज चौक से कल्याणी तक एवं तीसरे चरण में कल्याणी से मोती झील होते हुए इम्लीचट्टी तक अतिक्र’मणमुक्त कराया जायेगा.

मालूम हो कि शहर की इस गंभी’र सम’स्या को दूर करने के मद्देनजर सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडियाकर्मियों और गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न बैठकों में अपनी सहमति प्रदान की है तथा जा’म की समस्या को लेकर उनके द्वारा समय-समय पर चिंताएं भी प्रकट की गई हैं. दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद भी कई पूजा समितियो द्वारा उनके पंडालों के बांस-बल्ले अभी भी सड़को पर यत्र-तत्र बि’खरे पड़े है जिससे जा’म की स्थिति उत्प’न्न हो जाया करती है. उन्हें भी हिदा’यत दी गई है कि नागरिकों के परेशा’नियों को देखते हुए बांस-बल्लों को शीघ्र हटा लें. यदि प्रशासन द्वारा उक्त का’र्रवाई की जाएगी तो ऐसी स्थिति में बांस-बल्लों को हटाने का खर्च संबंधित पूजा समितियो से ही व’सुल किया जाएगा.


