बजाज ऑटो ने अपने आइकॉनिक स्कूटर “चेतक” को फिर से नये अवतार के साथ भारत में पेश किया है। कंपनी ने अपने Urbanite ब्रैंड के तहत नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को उतारा है। यह बजाज का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस में रोड ट्रांसपोर्ट ऐंड हाईवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी शामिल हुए।

नए चेतक में दो ड्राइव मोड्स (eco, sport)दिए गए हैं। इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक चलेगा। वहीं, स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा। बजाज ने इस स्कूटर में कई सारे प्रीमियम फीचर्स भी शमिल किये हैं। स्कूटर के फ्रंट में हेडलैंप्स के करीब एक ओवल LED स्ट्रिप दी गई है। ग्राहकों के लिए कंपनी ने इसे छः कलर्स में स्कूटर 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
इस नए स्कूटर में लगी बैटरी फिक्स्ड टाइप होगी। जो कि पोर्टेबल नहीं है। कंपनी ने इसमें Li-Ion बैटरी का इस्तेमाल किया है।