#MADHUBANI के गौतम कुमार झा ने #KBC में जीता एक करोड़, 7 करोड़ के सवाल को किया क्विट

#MADHUBANI #BIHAR #INDIA : मधुबनी, बिहार के गौतम कुमार झा कल केबीसी 11 से एक करोड़ रुपये जीतकर लेकर गए। पेशे से रेलवे के एक वरिष्ठ अनुभाग इंजीनियर गौतम फिलहाल पश्चिम बंगाल के आद्रा में नियुक्त हैं। और पढ़ने-लिखने को शौक रखते हैं। पत्नी के कहने पर केबीसी 11 के लिए यह उनकी पहली कोशिश थी जिसमें वे सफल भी हुए। हालांकि ये 7 करोड़ रुपये की धन राशि नहीं जीत पाए लेकिन एक करोड़ के सवाल का जवाब सही देने के बाद काफी नर्वस दिखाई दिए। आपको बता दें कि गौतम झा ने एक करोड़ के सवाल का जवाब बिना किसी लाइफलाइन की मदद के दिया था। और 7 करोड़ के सवाल का सही उत्तर न मालूम होने के चलते उन्होंने गेम क्विट करना सही समझा। आइए आपको बताते हैं कि गौतम झा से आखिर 7 करोड़ रुपये के लिए कौन-सा सवाल पूछा गया था जिसपर आकर उन्होंने शो क्विट किया।

सवाल- डरवन, प्रिटोरिया और जोहानिसबर्ग में 20वीं शताब्दी की शुरुआत में महात्मा गांधी की मदद से स्थापित तीनों फुटबॉल क्लब्स का नाम क्या था? इस सवाल के चार ऑप्शन थे- A. ट्रुथ सीकर्स, B. नॉन-वायलेंट्स, C. पैसिव रेजिस्टर्ड, D. नॉन-कोऑपरेटर्स। गौतम झा ने गेम क्विट करने के बाद A. पर तला लगवाया था। लेकिन ये गलत जवाब था। अमिताभ बच्चन ने सही जवाब C. यानी पैसिव रेजिस्टर्ड बताया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.