#BIHAR_BOARD : संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा परीक्षा के पाठ्यक्रम में किया बदलाव

#BIHAR #INDAI : बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा परीक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। अब मध्यमा परीक्षा में छह अनिवार्य विषयों की परीक्षा ली जायेगी। बोर्ड ने समाजिक शिक्षा विषय को हटा दिया है। बोर्ड की मानें तो 2020 की मध्यमा परीक्षा में तीन संस्कृत, एक हिंदी, एक अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जायेगी। विषय में परिवर्तन का निर्णय बोर्ड के पाठ्यक्रम उपसमिति की बैठक में लिया गया।

बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता बोर्ड की अध्यक्ष डा. भारती मेहता ने की। ज्ञात हो कि मध्यमा बोर्ड में अभी तक सात अनिवार्य विषयों की परीक्षा ली जाती थी। इसमें तीन संस्कृत, एक हिंदी,एक अंग्रेजी, सामाजिक शिक्षा और सामाजिक विज्ञान शामिल था। लेकिन अब सामाजिक शिक्षा विषय को हटा दिया गया है। इसके अलावा बोर्ड ने ऐच्छिक विषय के रूप में दो विषयों को जोड़ा है। इसमें कंप्यूटर शिक्षा और व्यवसायिक शिक्षा शामिल हैं। इसके अलावा नेपाली भाषा और वाणिज्य को ऐच्छिक विषय से हटा दिया है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.