सरफराज अहमद से छीन सकती है पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद की टेस्ट कप्तानी छिनने की खबर काफी समय से मीडिया में है। विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लीग राउंड से बाहर होने के बाद से सरफराज अहमद पर तलवार लटकी हुई है। अब खबरें आ रही हैं कि अजहर अली टेस्ट टीम के नए कप्तान बन सकते हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को उप-कप्तान बनाया जा सकता है।

सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 2017 आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा पाकिस्तान के नए हेड कोच मिसबाह उल हक भी सरफराज अहमद के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और उन्होंने इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सीईओ वसीम खान से भी बात की है। सूत्रों की माने तो मिसबाह बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि सरफराज अहमद पाकिस्तान के कप्तान बने रहें, जबकि पीसीबी नहीं चाहता कि ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे पर टीम किसी नए कप्तान के साथ जाए।

इसके अलावा लिमिटेड ओवर फॉरमैट में ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज को भी कप्तान बनाए जाने के बारे में सोच-विचार किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दे, अगर टीम हारती है तो ये बहाना दिया जा सके कि टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading