पूरे देश में गुरुवार को करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया और महिलाओं ने अपने पति के लिए व्रत रखा और रात में चांद देखकर व्रत खोला। इस क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी करवा चौथ मनाया और करवा चौथ के लिए स्पेशल लुक में दिखाई दीं। कई एक्ट्रेस तो ऐसी थीं, जिन्होंने कल अपना पहला करवा चौथ मनाया और सभी बेहद खुबसूरत लग रही थीं।करवा चौथ के व्रत के साथ ही एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं और उनके फैन पेज भी करवा चौथ स्पेशल फोटो शेयर कर रहे हैं।

वहीं कई एक्टर्स ने भी करवा चौथ के मौके पर अपनी अर्धांगिनी यानी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर कर प्यार का इजहार किया है।जहां शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के लिए व्रत रखा और पूरे रिवाज के साथ व्रत खोला। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफॉर्निया में करवा चौथ सेलिब्रेट किया और इस दौरान उनके साथ कई दोस्त भी दिखाई दिए। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा माथे पर सिंदूर लगाए दिखाई दीं।


रवीना टंडन में भी लाल जोड़े में दिखाई दीं और चांद की पूजा कर अपना व्रत खोला।करवा चौथ का त्यौहार सभी सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अहम होता है। इस क्रम में बिपासा बासु ने पारंपरिक तरीके से अपने पति के साथ यह त्यौहार मनाया और वो इस दौरान इंडियन लुक में नजर आईं। इसके अलावा समेत कई सेलेब्रिटी ने करवा चौथ मनाया।




