मौसम अ’लर्ट: हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू, बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में सोमवार को बर्फबा’री हुई। बर्फबारी के चलते रानी नाला और रोहतांग दर्रे के बीच मनाली-लेह राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। कीलोंग-मनाली मार्ग पर सभी नियमित बसों को रोक दिया गया है। वहीं रविवार को कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद ठंड का बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौ’रान हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि संचार सेवा बा’धित होने के कारण जम्मू-कश्मीर के अन्य जिलों और दूरदराज के स्थानों से मौसम संबंधी जानकारी जुटाने में कठिनाई हो रही है। दक्षिण कश्मीर में यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर पहलगाम में भी बादल छाये रहने के कारण मौसम सर्द हो गया है।

पहलगाम के ऊपरी हिस्सों में भी मौसम की पहली बफबारी हुई। अमरनाथ गुफा के आसपास के क्षेत्रों में भी कल रात बर्फबा’री हुई। बर्फबा’री के कारण ठंड बढ़ने के बाद रविवार सुबह श्रीनगर में लोगों को स्वेटर और जैकेट जैसे गर्म कपड़े पहने देखा गया। एक अधिकारी ने कहा, “ शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। उन्होंने बताया कि शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम था. असम, मेघालय पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, कनार्टक, तेलंगाना, मणिपुर, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकाल के विभिन्न स्थानों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कोंकण, गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरी कनार्टक तथा दक्षिणी कनार्टक में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की गति तेज है।

लेकिन अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूवीर् मध्यप्रदेश, विधर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में इसकी गति धी’मी पड़ने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, रयालसीमा, कनार्टक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, काराइकाल, केरल, माहे, कोंकण और गोवा के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। मध्यप्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना, रयालसीमा, कनार्टक, केरल और माहे में अगले 24 घंटे में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.