ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में कीर्ति का किरदार निभाने वाली मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस कपल की शादी की पहली फोटो सामने आई है जिसमें दुल्हा और दुल्हन का राजसी अंदाज देखा जा सकता है। आपको बतादें कि शादी के बाद इस रॉयल कपल का रिसेप्शन और विदाई 9-10 नवंबर को रीवा में की जाएगी। खबरों की मानें तो शादी के बाद मोहिना देहरादून शिफ्ट हो जाएंगी। खबरों की मानें तो वे अब शायद एक्टिंग से दूरी बना लेंगी।मोहिना अपने शादी के दिन सुर्ख लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। वहीं उनके पति सुयश रावत वाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस रॉयल शादी की पहली तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जो लोगों को खूब पसंद आ रही है। मोहिना की शादी की कुछ खास फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहिना एक टीवी एक्ट्रेस होने के साथ ही वह एक रॉयल फैमली से संबंध रखती हैं। मोहिना कुमारी रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को गोवा में सुयश के साथ सीक्रेट इंगेजमेंट की थी। अक्टूबर 2018 में मोहिना का रोका हुआ था। मोहिना की रॉयल रोका सेरेमनी उनके होम टाउन रीवा, मध्य प्रदेश में हुई थी।




