भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा इन दिनों बॉलीवुड को कड़ी ट’क्कर दे रहा है. जहां एक तरफ भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों में होने लगी है, वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग ते’जी से बढ़ रही है. अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को ले लीजिए. खेसारी की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि उनकी भोजपुरी फिल्में (Bhojpuri Films) आते ही हिट हो जाती है. वहीं उनके गाने तो आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिख जाते हैं. हाल ही में उनका एक गाना ता’बड़तो’ड़ वायरल हो रहा है. खास बात ये है कि इस गाने में खेसारी के साथ काजल राघवानी नहीं बल्कि कोई और एक्ट्रेस नजर आ रही हैं.

यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा ये गाना है खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस शीतल अहिरराव का. इस गाने में ये दोनों सुपरस्टार्स धमाकेदार डांस के साथ-साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. खेसारी और शीतल का गाना ‘बहियां हमार तकिया तोहार’. भोजपुरी सिनेमा का सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा रोमैंटिक गाना है. ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है और इसके व्यूज लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. इस गाने की खास बात इन दोनों की जोड़ी तो है ही. इसके साथ ही इस गाने में खेसारी बिना दाढ़ी मूछ के भी नजर आ रहे हैं. वहीं शीतल पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत और हॉट दिखाई दे रही हैं. इस गाने को खेसारी के साथ इंदु सोनाली ने गाया है. वहीं इस जोड़ी का जादू कहें या धमाकेदार म्यूजिक, ये गाना सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

बात करें खेसारी लाल यादव की तो उन्हें भोजपुरी फिल्मों का कॉमेडी किंग कहा जाता है और वो रोमांस के मामले में भी कुछ कम नहीं हैं. खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ जमती है. जिस फिल्म का गाने में ये दोनों नजर आ जाते हैं उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है. वहीं काजल के अलावा खेसारी आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के साथ भी ध’माकेदार रोमैंटिक सीन कर चुके हैं.



