#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना जेडी विमेंस कॉलेज की छात्राओं ने सड़क पर उतर कर अपना विरोध प्रदर्शन किया छात्राओं का कहना है कि जेडी विमेंस कॉलेज की छात्राएं कैंपस में छात्रों के लिए नया पीजी डिपार्टमेंट खोले जाने के खिलाफ हैं. वे कॉलेज कैंपस में लड़कों की एंट्री का विरोध कर रही हैं. उनका कहना है कि जब छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई की व्यवस्था को अलग कर कन्या विद्यालय और महिला महाविद्यालय की अलग-अलग व्यवस्था की गई है तो फिर यहां नया विभाग बनाने की जरूरत क्यों है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है जिसके वजह से यातायात भी बाधित हो चुका है छात्राओं के सपोर्ट में विभिन्न छात्र संगठन भी शामिल है।


