#HARYANA; साइकिल से वोट डालने पहुंचे CM मनोहर लाल खट्टर, देखें…

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मतदान करने के लिए पहले तो चंडीगढ़ से ट्रेन की यात्रा कर करनाल पहुंचे और उसके बाद मतदान केंद्र तक साइकिल पर सवार होकर गए।मुख्यमंत्री खट्टर ने करनाल जिले के प्रेमनगर में राजकीय कन्या स्कूल में बने मतदान केंद्र में जाकर अपना वोट डाला। खट्टर करनाल विधानसभा सीट से ही भाजपा के उम्मीदवार भी हैं। वोट डालने के बाद खट्टर ने कहा कि राज्य भर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल पहले ही हार चुके हैं और युद्ध का मैदान छोड़ चुके हैं, उनके लंबे दावों का कोई औचित्य नहीं है। मुख्यमंत्री खट्टर ने सोमवार को मतदाताओं से रि’कॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मतदाताओं से निवेदन है कि लोकतंत्र के इस पर्व में अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और सुखी व समृद्ध हरियाणा के लिए मतदान करें।सीएम ने ट्वीट कर कहा, ”मैंने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के एक अहम कर्तव्य का पालन किया है। आप लोग भी अपने कर्तव्य का पालन जरूर करें। आप लोग भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें एवं अपने मित्रों, पड़ोसियों व परिजनों को वोट देने के लिए प्रेरित करें।” इस बार चुनाव में सीधी ट’क्कर कांग्रेस (Congress) और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है।

इस बार भाजपा का लक्ष्य 75 सीटों पर जीत हासिल करने का है। अपने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा ने अनुच्छेद 370 को हटा’ने और एनआरसी लाने को अपना हथियार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने बेरोजगारी, आर्थिक मंदी और किसानों की बढ़ती प’रेशानी को मुद्दा बनाया है। ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के साथ ही दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भी प्रमुख दोनों दलों के वोटों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading