#JAMUI; देशी मुर्गे की गाड़ी से 5 लाख का विदेशी श’राब ब’रामद..

देशी मुर्गा और विदेशी श’राब. पिय’क्कड़ों के इस बेजो’ड़ कॉम्बिनेशन को भला कौन श’राब का शौकीन स्वीकार न करे. इसी कॉम्बिनेशन से लदी एक गाड़ी को जमुई उत्पाद पुलिस ने पकड़ा है. शरा’ब त’स्करी के इस नायाब तरीके को देख कर जहां उत्पाद पुलिस हैरान है तो वहीं श’राब के शौकीन भी दांतों तले उंगलियां द’बा रहे हैं.रविवार की देर रात जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के बलथर पुल के पास से उत्पाद पुलिस ने श’राब की एक बड़ी खे’प को ज’ब्त किया है. श’राब की यह खेप झारखंड के गिरिडीह से बिहार के समस्तीपुर लाई जा रही थी.
आशंका जताई जा रही है कि श’राब की यह खेप संभवतः समस्तीपुर में हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर लाई जा रही थी. पक’ड़े गए श’राब में इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 22 कार्टन हैं जिसमें 375ml के 18 कार्टन तथा 180ml के 4 कार्टन के अलावा रॉयल चैलेंज फाईनेस्ट प्रीमियम के 375ml के 29 कार्टन हैं. कुल मिलाकर 51 कार्टन में 457.560 लीटर श’राब की बरा’मदगी हुई है.प’कड़े गए शरा’ब की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है. शराब के साथ टाटा ऐस वाहन जिसका नंबर जेएच 10बी बी 3686 है को भी जब्त कर लिया गया है.

साथ ही गाड़ी के ड्राइवर अरविंद साव को भी उत्पाद पुलिस ने हिरा’सत में लिया है. पूछताछ में 28 वर्षीय अरविंद साव ने बताया की वह जमुई जिला स्थित गिद्धौर थाना क्षेत्र के नवादा गांव का निवासी है. श’राब की इस खेप को वह गिरिडीह से समस्तीपुर ले जा रहा था. उसने बताया कि इस काम के एवज में उसे 8000 रूपये प्रति ट्रिप के हिसाब से पैसे मिलते हैं.उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने बताया की रविवार की देर शाम सोनो थाना क्षेत्र के बलथर पुल के समीप जांच के दौरान देखा गया कि सोनो की ओर से एक टाटा ऐस गाड़ी आ रही है.

गाड़ी को रो’ककर जब जांच की गई तो श’राब की यह बड़ी खेप प’कड़ी गई. उन्होंने बताया कि वाहन पर देशी मुर्गा लिखा था और देखने में भी वह गाड़ी मुर्गा ढो’ने वाली गाड़ी ही लग रही थी, लेकिन जांच के क्रम में वाहन में दे’सी मुर्गे की संख्या सिर्फ 5 से 7 ही थी जिसे देख कर शंका हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading