बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा द्वारा अभिनीत अपने प्यार मिसिज़ चुलबुल पांडे उर्फ़ रज्जो का पोस्टर रिलीज कर दिया है। सलमान खान यानी चुलबुल पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर एक विशेष पोस्टर के साथ उनका लुक साझा किया है जिसमें रज्जो अपने स्वैग वाले अंदाज़ में नज़र आ रही है

वीडियो में, चुलबुल ने अपनी सुपर सेक्सी रज्जो को दर्शकों से मुखातिब करवाया है जिसे वह प्यार से अपनी हबीबी कहते हैं!

फ़िल्म से किरदारों के लुक को एक अनोखे तरीके से साझा करने के साथ, दबंग 3 की टीम टीज़र और पोस्टर्स के साथ बखूबी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर रही है। इस स्पेशल पोस्टर में, सोनाक्षी ने अपने स्वैग और पोज़ के साथ एक बार फिर रज्जो के लुक में चार चांद लगा दिए है।
