टेक कंपनी गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने भारतीय एप को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार को नई दिल्ली में हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान श्मिट ने कहा था कि वह भारत में बने एप का उपयोग अमेरिका में देखना पसंद करेंगे। इसके साथ वह भारत के बने डाटा सिस्टम को भी दुनिया में देखना चाहते हैं।
एरिक श्मिट वर्ष 2001 से 2011 तक गूगल के मुख्य अधिकारी के पैद पर रहे थे। पूर्व सीईओ एरिक श्मिट ने आगे कहा कि मैं भारत और अमेरिका के बीच रिलेशन को साझेदार के रूप में देखना चाहता हूं। श्मिट का मानना है कि आने वाले आठ वर्षों में दोनों देश इसे हासिल कर सकेंगे।