पटना में जलजमाव के बीच लोगों तक रा’हत पहुंचाने वाले पप्पू यादव ने अब राजधानी के मच्छरों को भगाने का बीड़ा उठाया है। पप्पू यादव आज पटना के डेंगू प्रभावित इ’लाकों में फॉगिंग मशीन के जरिए मच्छर भगाएंगे। उन्होंने आज निजी स्तर पर फॉगिंग मशीन मंगा कर अपनी तरफ से इस सेवा की शुरुआत भी कर दी है।
पप्पू यादव की तरफ से चलाई जा रही यह फॉगिंग मशीन पटना के उन इ’लाकों में पहुंचेगी जहां अब तक नगर निगम की तरफ से फॉगिंग नहीं हो पाई है। पटना के मंदिरी इलाके में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज फॉगिंग सेवा की शुरुआत की है। पप्पू यादव ने इसके पहले बाढ़ में डूबे पटना के लोगों तक जेसीबी और ट्रैक्टर पर सवार होकर खूब रा’हत पहुंचाई। जिन इ’लाकों में पानी नहीं निकला वहां के लोगों तक अपने स्तर से हर मदद पहुंचाई और अब उन्होंने मच्छर भगा’ने का जिम्मा भी उठा लिया है।


