#UP : अयोध्या दीपोत्सव मेला को मिला राज्य मेला का दर्जा, 13 अहम फैसले

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मगंलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अयोध्या दीपोत्सव मेला को राज्य मेला का दर्जा दिए जाने के साथ ही 13 अहम फैसले लिए गए।

ये है अहम फैसले

1 – दीपोत्सव मेला अयोध्या को राज्य मेला का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव पास, सरकार ने मेले के प्रबंधन का दायित्व जिलाधिकारी अयोध्या को दिया,व्ययभार 33 करोड़ रुपये का स्वीकृत किया गया

2- उत्तर प्रदेश राज्य सेप्टेज प्रबंधन नीति का प्रस्ताव हुआ पास 672 नगर निकाय में है 5 करोड़ की आबादी 3300 एमएलडी के एसटीपी अभी तक चल रही, 1280 एमएलडी की एसटीपी बन रही, कुल 5560 एमएलडी सेप्टेज को निस्तारित किये जाने की जरूरत, इसके लिए आया प्रस्ताव। वर्ष 2019 अंततक इसके लिएसभी प्रारंभिक व्यवस्था पूरी होंगी, 2021, द्वितीय फेज, 2023 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा,केन्द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के 7 आर प्लान के तहत होगा यह कार्य

3- प्राविधिक शिक्षा विभाग की नियंत्रण 3 तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति गण के वेतन एवं अनुदानित डिग्री अभियंत्रण संस्थान के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की संस्तुति के अनुसार वेतन व वेतननाम आदि का लाभ दिए जाने के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ

4 – सरकार से सहायता प्राप्त उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा संस्थान वी नियमावली 1996 में चतुर्थ संशोधन किए जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव पास हुआ, इसके अन्तर्गत समय से चयन किये जाने के लिए चयन समिति में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद का सदस्य नामित किया जाएगा

5 – उत्तर प्रदेश विधान सभा विधान परिषद की वर्तमान सत्र का सत्रावसान का प्रस्ताव,गांधी जी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु राज्य सरकार द्वारा हुई थी विशेष सदन में चर्चा

6 – काशी विश्वनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण हेतु निर्मल मठ स्थित लाहौरी टोला वाराणसी को अधिग्रहित करने और कारीडोर के निकट उन्हें जमीन खरीद कर दिए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण और सुंदरीकरण का कुल खर्च 398.33 करोड़ रुपये है

7 – मत्स्य पालन को बढ़ावा दिए जाने एवं उनसे जुड़े मछुआ समुदाय पालकों के कल्याण के उद्देश्य से मत्स्य पालक कल्याण कोष की स्थापना व उसके कार्यान्वयन हेतु उत्तर प्रदेश मातिस्यकी नियमावली 1954 में द्वितीय संसोधन का प्रस्ताव पास हुआ

8 – यूपी भूतत्व एवं खनिकर्म सेवा नियमावली 2019 का प्रस्थापन प्रस्ताव पास, सेवा नियमावली 1983 में संशोधन करके यह नई नियम्मावली लाई जाएगी

9 – उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की समस्याओं के लिए एक कमेटी गठित की गई, कमेटी 15 दिनों में सीएम को रिपोर्ट देगी, वित्त मंत्री कमेटी के अध्यक्ष होंगे

10- फ़िल्म ‘सांड की आंख’ जोकि बागपत की दो उम्रदराज महिलाओं के ऊपर बनी है, इस फ़िल्म को राज्य सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है

11 -पुलिस विभाग के पीतल के कारतूस खोखा की नीलामी प्रक्रिया समाप्त कर एनएसडीसी से ई-ऑक्शन करे जाने का प्रस्ताव पास

12 – अटल नवीनीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन (अमृत योजना) के अंतर्गत सैप वर्ष 2017- 20 हेतु जनपद रायबरेली के रायबरेली सीवरेज योजना फेज 3 से संबंधित प्रायोजना के संबंध में प्रस्ताव -फेज 1, फेज 2 के बाद आई फेज 3 अमृत योजना

13 – जेपी एसोसिएट द्वारा अधिग्रहित वनभूमि के स्थान पर अन्य भूमि उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में यह निर्णय एनजीटी के निर्देशों पर लिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading