#JHARKHAND #INDIA : टाटा मोटर्स में प्रबंधन ने बंद हो चुके फोर्ज डिवीजन को खोलने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। फोर्ज डिवीजन के खुलने पर एक हजार से अधिक कर्मचारियों को काम मिलेगा। इसमें सबसे अधिक लाभान्वित बाईिसक्स कर्मी होंगे। बाइसिक्स कर्मचारियों को निरंतर काम मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि यूनियन ने प्रबंधन से मंदी के बाबत अपने यहां ही फोर्जिंग का काम शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इसका उद्देश्य है कि फोर्ज डिवीजन के खुलने से जहां कर्मचारियों को काम मिलेगा, वहीं उत्पादन होने से लागत भी कम होगी। सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने यूनियन के इस प्रस्ताव पर संज्ञान लिया है। प्रबंधन ने इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी है। यूनियन के साथ इस मुद्दे पर प्रबंधन की बात भी हो रही है।


