भारत में लॉन्च हुई Benelli Imperiale 400

Benelli ने रेट्रो-स्टाइल वाली अपनी पहली बाइक Imperiale 400 को भारत में उतारा है। इसका सीधा मुकाबला Jawa और Royal Enfield Classic 350 से होगा। Imperiale 400 साल 1950 में बनाई गई बेनेली-मोटोबी रेंज से प्रेरित है।

design 1

Benelli Imperiale 400 की एक्स-शोरूम कीमत 1.69 लाख रुपये रखी है। इसका लुक्स बेहद लुभावना है। यह क्लासिक अंदाज में है। इसके ज्यादातर हिस्सों में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें राउंड हेडलैम्प, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टाइलिश एग्जॉस्ट और स्प्लिट सीट्स जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इस बाइक में इस्तेमाल किए गए व्हील्स, टायर्स और ब्रेक जैसे कुछ कम्पोनेन्ट्स भारत से ही लिए हैं, इसी बजह से इसकी कीमत कुछ कम हुई है।

add
Benelli Imperiale 400 में 374cc का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, 4 वाल्व इंजन लगा हैं जो। 5500rpm पर 21 PS की पावर और 4500rpm पर 29Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक का इंजन दमदार माना जा रहा है।

addmision open for mbbs

इस बाइक फ्रंट में 19 इंच और रियर में 18 इंच का व्हील लगा है। ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इतना ही नहीं इसमें यह ड्यूल चैनल एबीएस से भी लैस है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading