छठ के मौके पर रिलीज होगी खेसारीलाल यादव की मच-अवेटेड फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’

भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की मच-अवेटेड फिल्‍म ‘भाग खेसारी भाग’ का रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। फिल्‍म इस साल छठ के मौके पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्‍म के प्रोड्यूसर उमाशंकर प्रसाद ने दी है। इस फिल्‍म में लंबे समय बाद खेसारीलाल यादव के साथ एक्‍टर स्‍मृति सिन्‍हा नजर आने वाली हैं। दोनों की इस जोड़ी का बॉक्‍स ऑफिस पर बेसब्री से इंताजर किया जा रहा है।

फिल्म को लेकर डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह ने बताया कि बदलाव कोई नया आदमी ही करता है। फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ का निर्माण हमारी एक कोशिश थी, जो छठ पूजा के मौके पर रिलीज होगी। भाग खेसारी भाग’ में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं और म्यूजिक ओम झा ने दिया है।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.