#HARYANA : जनादेश बीजेपी और खट्टर सरकार के खिलाफ है – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा जनादेश बीजेपी और खट्टर सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा है कि गैर बीजेपी लोग एक साथ आएं। उन्होंने कहा कि जो 75 पार का नारा लगा रहे थे वो 30 के पार भी नहीं पहुंचे। हुड्डा ने कहा कि मैं लोगों का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने यह जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि मैं जेजेपी और अन्य निर्दलीयों से निवेदन कहता हूं कि हम सब मिलकर एक मजबूत सरकार बनाएंगे और सबको पूरा मान सम्मान मिलेगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि निर्दलियों को सरकार तंत्र जबरदस्ती रोक रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करूंगा। हरियाणा में बेरोजगारी और जनसमस्या फैली हुई है। इतना ही नहीं यह पहले बार है कि एक दो मंत्रियों को छोड़कर सबके सब मंत्री चुनाव हार रहे हैं और भाजपा को इस्तीफ दे देना चाहिए।

हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी : शैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने गुरुवार को कहा कि राज्य में अगली सरकार उनकी पार्टी बनाएगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती चरणों में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। शैलजा ने एक ट्वीट किया, “हरियाणा ने जनादेश दे दिया है। वह भाजपा के कुशासन को और नहीं झेलेगा।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading