#HARYANA विधानसभा चुनाव : भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, देखें नतीजे

#HARYANA #INDIA : हरियाणा विधानसभा चुनाव के अब तक प्राप्त रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है और यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 75 सीट जीतने का लक्ष्य तय करने वाली भाजपा 38 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस भी 34 सीटों पर आगे है। उधर, कई सीटों पर नतीजे आने लगे हैं।

जानें हरियाणा की जिन 10 सीटों पर आए नतीजे

1- जेजेपी प्रत्याशी अमरजीत डांढा जुलाना से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के परमिंदर सिंह ढुल को 24193 मतों के अंतर से हराया। जेजेपी ने सीट भाजपा से छीनी।

2- जेजेपी प्रत्याशी रामकरण ने शाहबाद से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कृष्ण कुमार को 37127 मतों के अंतर से हराया। जेजेपी ने सीट भाजपा से छीनी।

3- जेजेपी प्रत्याशी रामनिवास ने नरवाना सुरक्षित से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के संतोष रानी को 30692 मतों के अंतर से हराया। जेजेपी ने सीट इनेलो से छीनी।

4- जेजेपी प्रत्याशी राम कुमार गौतम ने नारनौंद से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु (वित्तमंत्री) को 12029 मतों के अंतर से हराया। जेजेपी ने सीट भाजपा से छीनी।

5- निर्दलीय प्रत्याशी नयन पाल रावत ने पृथला से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी रघुबीर तेवतिया को 16429 मतों के अंतर से हराया। निर्दलीय प्रत्याशी ने यह सीट बसपा से छीनी।

6- भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सुभाष सुधा ने थानेसर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक कुमार अरोड़ा को 842 मतों के अंतर से हराया। भाजपा ने सीट बरकरार रखी।

7- कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की सोनाली फोगाट (टिकटॉक स्टार) को 29471 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस ने सीट बरकरार रखी।

8- भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कमलेश ढांडा ने कलायत से अपने निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी जयप्रकाश को 8974 मतों के अंतर से हराया। भाजपा ने सीट निर्दलीय प्रत्याशी से छीनी।

9- कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह ने लाडवा से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी डॉ़ पवन सैनी को 12637 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस ने सीट भाजपा से छीनी।


10-कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला कैथल विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के लीला राम ने 567 मतों के मामूली अंतर से हराया है। सुरजेवाला 15वें दौर की मतगणाना के बाद करीब 4988 वोटों से आगे चल रहे थे। शुरुआत में वह पीछे थे लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से बढ़त हासिल कर ली लेकिन अंत में वह मामूली अंतर से पराजित हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता इस सीट से दो बार विधायक रहे हैं लेकिन इंडियन नेशनल लोकदल से भाजपा में शामिल हुए लीला राम ने उन्हें हैट्रिक लगाने से रोक दिया है। प्रदेश विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading