#PATNA : धनतेरस पर बरसेगा आसमान, दीपावली की तैयारी में बारिश डाल सकती है खलल

#BIHAR #INDIA : इस बार धनतेरस पर आसमान भी बरसेगा। यानी दीपावली की तैयारी और खरीदारी में बारिश खलल डाल सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को राज्य में खासकर पटना सहित पूरे दक्षिण बिहार में बारिश की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर बिहार के भी कुछ जिलों में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। राहत की बात यह है कि दीपावली से एक दिन पहले मौसम साफ हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके तक निम्नदाब का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर-पश्चिम की ओर खिसक रहा है। इसके अलावा आसाम और इसके आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इनके कारण बिहार का मौसम भी प्रभावित होगा। सबसे अधिक प्रभावित दक्षिण बिहार का हिस्सा होगा। इसके लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है।

वहीं, बुधवार को मौसम सामान्य रहा। पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सूर्य देवता और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। गया में हल्की बूंदाबांदी हुई। बादल छाये रहने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक नीचे चला गया। पटना का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री होना चाहिए था लेकिन यह 27.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह गया, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री तक अधिक रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading