#PATNA : हर मर्ज की दवा एक नहीं होती, यह जनता ने चुनावों के नतीजों से बताया – पप्‍पू यादव

#PATNA #BIHAR #INDIA : जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने बिहार में हुए विधान सभा उपचुनाव और महाराष्‍ट्र – हरियाणा विधान सभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि हर मर्ज की दवा एक नहीं होती। यह देश की जनता ने आज आये चुनावों के नतीजों से बता दिया। लव जिहाद, 370, फर्जी राष्‍ट्रवाद और धार्मिक उन्माद देश की आम जनता का मुद्दा नहीं है। वहीं, बिहार में नीतीश कुमार को जनता की बददुआओं ने हराया है, तो विपक्ष ने कांग्रेस को उपचुनाव में दगा दे दिया। विपक्ष के लोगों ने कांग्रेस के लिए प्रचार तक करना जरूरी नहीं समझा। सिर्फ खानापूर्ती की गई। उक्‍त बातें पप्‍पू यादव ने अपने पटना आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading